Monday, 10 March 2014

यादो के दरख़्त


यादो के दरख़्त 

कुछ यादो के दरख़्त
आज भी ठंडी हवा दे रहे हैं
सूना रहे हैं तेरा नाम
ले लेकर ठंडी आहे
कुछ सूखे पत्ते
आज भी उससे जुड़े हैं
उनकी सरसराहट से
जिंदगी के विरानेपन का
अहसास हो रहा हैं
उन दरख्तों से सूखकर टूटती
शाखाओं की चरचराहट
आज भी दिल को
अंदर तक ज़ख़्मी कर रही हैं
याद दिला रही हैं बीते हुए
प्यार भरे दिनों की
जो हमने साथ मिलकर बिताये थे
अब उन यादो के दरख्त
सूखकर बियावान  जंगल 
बनते जा रहे हैं 
उन जंगल में 
मैं तन्हा अकेला 
अपनी यादो के साथ 
जाने कहाँ चला जा रहा हूँ 
एक अनजानी तलाश में 
जहाँ मेरा साया भी साथ 
छोड़ गया ……।




जीतेन्द्र सिंह  "नील"

Thursday, 13 February 2014

प्रणय निवेदन




प्रणय निवेदन 

प्रणय निवेदन की
अभिलाषा मन में लिए
तेरे ह्रदय द्वार पर
निश्छल प्रेम की
दस्तक लगाई है 
मैंने अपने मन में
तेरे ही प्रेम की
प्रीत  बसायी है
इन नयनो में 
तेरी ही छवि बसती है 
इस ह्रदय की गहराई में 
तुम उतर आई हो 
ह्रदय की हर 
स्पंदन के साथ 
तुमसे मिलने की 
चाहत बढती है
बन गयी हो तुम 
मेरी जिंदगी 
जिंदगीभर तुमसे 
दूर ना रहने की 
कसम खायी हैं
स्वीकार करो 
मेरा प्रणय निवेदन 
तुम्हारे भी हिय में 
मेरी छवि उतर आई हैं
हे जन्म-जन्मांतर का 
साथ हमारा
ईश्वर ने ही 
अपनी जोड़ी बनायी हैं |

जीतेन्द्र सिंह "नील'

अधरों का आलिंगन

अधरों का आलिंगन
---------------------------

कैसे बताऊ तुम्हे मैं
उसके अधरों के 
आलिंगन की बात
कितना सुन्दर था
वह अहसास
दूर थे दुनिया की भीड़ से
दहक रहे थे हमारे जज्बात
उसके अधरों में थी
झील के पानी सी शीतलता
छुआ जैसे ही
उसके अधरों ने मेर अधरों को
मिट गयी मेरे अधरों की
जलती आग
अदभुत था वह
आलिंगन अधरों का
जिसने बाँध लिया मुझे
अपने मोहपाश
लरज रहे थे काँप रहे थे
जब तक हुआ नही
मिलन अधरों का
जैसे ही हुआ स्पर्श
सिमट आई बाहों में
सारी कायनात
भूल गये हम
प्यार की सारी बाते
लब से लब कर रहे थे
अपनी ही बात
ये अहसास ये जज्बात
भुलाए नही भूल सकते
ये अधरों का आलिंगन
रहेगी जबतक अंतिम साँस ।
 
जीतेन्द्र सिंह "नील"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...