Thursday, 6 February 2014

सोच में डूबी रोशनाई





हे लफ्ज़ परेशां
सोच में डूबी हैं रोशनाई
लिखने को
कागज़ कलम कहाँ ,
दिल के जज्बात
बिखर रहे
समेटू उन्हें कैसे
वो अहसासों की
किताब कहाँ,
अश्क से
भीगी हैं पलके
लगी सावन की झड़ी
उसमे मेरे सपने
बह गये कहाँ,
थाम लो अब तो
हाथ मेरा
तन्हा जीवन
गुजरेगा कैसे
मैं हूँ यहाँ
तुम हो कहाँ |

जीतेन्द्र सिंह "नील"

Monday, 3 February 2014

माँ सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ



माँ सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

हे सोमलता 
अविवेक हारिणी 
अज्ञान मिटा |

श्रीश्वरी माता 
सत्वगुणसंपन्न 
प्रेरणा बनो |



सजी वसुधा 
बनी नवयोवना
बसंत आया |

बसंत आया 
रंग उमंग छाया 
फाल्गुन लाया |



सजी भू आज
ओढी पिली चुनर 
झूमा  बसंत |

आये साजन 
ऋतुराज बसंत 
धरा हर्षाई |

जीतेन्द्र सिंह "नील"

Friday, 13 December 2013

इक आँसू



इक  आँसू

इक  आँसू के पीछे
जाने कितनी कहानी छूपी हैं
जाने कितने फ़साने छुपे हैं
सुनाने बैठू तुम्हे तो
जिंदगी बीत जायेगी मेरी
दिल के ज़ख्म  प्यार की बाते
कांटो से छलनी  फूलो का बदन
बहुत हैं सुनाने को बताने को
पर तुम , तुम्हे  फुर्सत नहीं
मेरी बाते सुनने  समझने की
जाने तुम आजकल
किसके खयालो में खोई  रहती हो
कुछ बुझी बुझी सी
कुछ खोई खोई सी
तुम्हारी प्रीत अब लगती पराई सी
कैसे सुनाऊ तुम्हे
अपने ज़ज्बात ये अहसास
तुम्हारे कानो में आजकल
जाने किसका नाम गूंजता रहता हैं
और मैं , मैं पागल
तुम्हारे प्यार में दीवाना हुआ जा रहा
तुमसे प्रीत बढ़ाये  जा रहा
तुम , तुम तो पास होकर भी
दूर जा रही हो मुझसे
और प्यार , प्यार तो अब
अपने दिलो में
नफ़रत की तरह पनप रहा
जाने ये प्यार की जगह
नफ़रत की नागफनी  कैसे उग आई
हमारे दिलो में
प्यार दो आत्मा का मिलन हैं
दो दिलो का संगम हैं
तो  ये दिलो के बीच दिवार कैसी
ये परदा कैसा
प्यार शाश्वत हैं प्यार अमर हैं
आओ हम अपने प्यार को
एक नाम एक पहचान दे
दोनों बस जाए एक दूजे दिल में
धड़कन बनकर
आओ समझे एक दूजे को
मैं और तू को छोड़कर
हम बन जाए
इक आँसू तेरा गिरे तो
मेरी पलक भीग जाए
एक आँसु  मेरा गिरे तो
तेरा दिल भर आये
सुनने  सुनाने को हमारे  पास
प्यार की बाते हो बस
प्यार ही प्यार हो हमारे बीच


जीतेन्द्र सिंह "नील"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...