Thursday, 13 February 2014

लबो का स्पर्श




Happy kiss day
=========

लबो का स्पर्श
--------------

लबो का स्पर्श....
माँ करे तो
ममता लुटाये

लबो का स्पर्श....
पिता करे तो
स्नेह का सागर लगे

लबो का स्पर्श....
बहन करे तो रिश्तो की मजबूती
का अहसास कराये

लबो का स्पर्श....
भाई करे तो सुरक्षा का
कवच बन जाए

लबो का स्पर्श....
प्रेमी प्रेमिका करे तो
प्रेम का सैलाब लाये

लबो का स्पर्श....
पति पत्नी करे तो
प्यार की अभिव्यक्ति कहलाये

लबो का स्पर्श....
बच्चे करे तो ममता का
महत्व समझाए

लबो का स्पर्श....
दोस्त करे तो दोस्ती की
प्रगाड़ता बढ़ाये

जीतेन्द्र सिंह "नील"

Thursday, 6 February 2014

सोच में डूबी रोशनाई





हे लफ्ज़ परेशां
सोच में डूबी हैं रोशनाई
लिखने को
कागज़ कलम कहाँ ,
दिल के जज्बात
बिखर रहे
समेटू उन्हें कैसे
वो अहसासों की
किताब कहाँ,
अश्क से
भीगी हैं पलके
लगी सावन की झड़ी
उसमे मेरे सपने
बह गये कहाँ,
थाम लो अब तो
हाथ मेरा
तन्हा जीवन
गुजरेगा कैसे
मैं हूँ यहाँ
तुम हो कहाँ |

जीतेन्द्र सिंह "नील"

Monday, 3 February 2014

माँ सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ



माँ सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

हे सोमलता 
अविवेक हारिणी 
अज्ञान मिटा |

श्रीश्वरी माता 
सत्वगुणसंपन्न 
प्रेरणा बनो |



सजी वसुधा 
बनी नवयोवना
बसंत आया |

बसंत आया 
रंग उमंग छाया 
फाल्गुन लाया |



सजी भू आज
ओढी पिली चुनर 
झूमा  बसंत |

आये साजन 
ऋतुराज बसंत 
धरा हर्षाई |

जीतेन्द्र सिंह "नील"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...