Thursday, 5 December 2013

जूठन की दावत



जूठन की दावत

बहुत दिनों बाद
आज मेरे लिए थी दावत
किसी ने जूठन में
बहुत सा खाना फिकवाया
मैं भी बावला
खाने की चाह में
नंगे पाँव फटे कपड़ो में ही
दौड़ा चला आया
बहुत दिनों से
भूख थी अतृप्त
देख इतना खाना एक साथ
हो गयी संतृप्त
बिना एक पल गँवाए मैंने
खाने पर अपना अधिकार जमाया
क्या होती हैं भूख
तुम क्या जानो
फटेहाल जिंदगी को मैंने
अपने पागलपन से छिपाया
आज इतना खाना देख
रह नही पाया
भूल गया सब जिंदगी के दुःख
जब सामने खाना आया
किसका शुक्रियाँ करूँ
उस रब का
जिसके कारण ऐसा जीवन मिला
या उस मेहरबान का
जिसके कारण आज
भरपेट खाना मिला |

जीतेन्द्र सिंह "नील"

Wednesday, 4 December 2013

परछाई



परछाई 

आज मुद्दतो बाद 
मुझसे मेरी परछाई मिली 
कुछ सोच में डूबी 
कुछ घबराई सी 
अपने अतीत को 
मुझसे छुपाती हुई 
कुछ कहने की कोशिश कर रही थी 
कहती भी कैसे वह 
शब्द नहीं थे उसके पास
परछाई थी ना वह 
अपने हाव भाव से 
अपने मन की व्यथा 
मुझसे कहने लगी 
वह नादान
इतना भी नहीं जानती कि
वह मेरी परछाई हैं
उसका दुःख दर्द मेरा ही तो हैं 
वह अंधेरो में छुपकर 
यही सोचती रहती हैं
मुझसे अपने दिल के राज 
छुपाकर रख लेगी 
क्या यह संभव हैं मैंने उससे पूछा 
दिन के उजाले में तो उसे 
सबके सामने आना ही होगा 
तब क्या होगा 
कैसे करेगी जग का सामना 
यही सोचकर वह 
फिर गुमनामी के अंधेरो में खो गई | 

जीतेन्द्र सिंह "नील"

Friday, 1 November 2013

एक दीप जलाया हैं




एक दीप जलाया हैं 
--------------

ऐ हवा 
जरा अपना रुख बदल 
मन के अँधियारे से 
लड़ने को 
मैंने साहस का 
एक दीप जलाया हैं 

ऐ हवा 
जरा अपना रुख बदल 
निराशाओं को मिटाने 
मैंने आशाओं का 
एक दीप जलाया हैं 

ऐ हवा 
जरा अपना रुख बदल 
अविश्वास को मिटाने 
मैंने विश्वास का 
एक दीप जलाया हैं 

ऐ हवा 
जरा अपना रुख बदल 
बुराई को मिटाने 
मन में अच्छाई का 
एक दीप जलाया हैं 


जीतेन्द्र सिंह "नील"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...